अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लंबे समय से चर्चाओं में है। यह वेलकम फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है।
इस बार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नज़र आएंगे। हालांकि, इस बार फ्रेंचाइज़ी के आइकॉनिक किरदार मजनू भाई और उदय शेट्टी के रोल में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नहीं दिखेंगे। दोनों को इस फिल्म में कास्ट नहीं किया गया है।
2023 में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ कारणों से शूटिंग पूरी होने में काफी समय लग रहा है। अब तुषार कपूर ने शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तुषार कपूर भी ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का हिस्सा हैं। लंबे समय बाद वे अक्षय के साथ इस फिल्म में दिखाई देंगे।
हाल ही में तुषार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे फिल्म के डायरेक्टर और अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए तुषार ने बताया कि इस साल का आखिरी शूटिंग शेड्यूल खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर अक्षय और डायरेक्टर संग तस्वीर पोस्ट करते हुए तुषार कपूर ने लिखा— “वेलकम टू द जंगल’ के साल-अंत शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई… पूरी टीम का धन्यवाद। इस तस्वीर में हम आप सबको मिस कर रहे हैं।”
#akshaykumar #TussharKapoor #welcometothejungle #welcome3 #filmyupdates

