ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों दो बेटों के माता-पिता भी बने।
लेकिन कुछ कारणों से 2014 में दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे के दुश्मन नहीं बने और आज अपनी-अपनी ज़िंदगी में खुश हैं। तलाक के बाद ऋतिक रोशन को फिर से प्यार मिल गया है। वे सबा आज़ाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं सुजैन भी इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं।
हालांकि सुजैन और ऋतिक दोनों ने अभी तक दोबारा शादी नहीं की है, लेकिन दोनों ही अक्सर अपनी-अपनी पार्टनर के साथ दिखाई देते रहते हैं। बीते मंगलवार को सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नज़र आईं। बॉयफ्रेंड के साथ सुजैन एक्स-हसबैंड ऋतिक रोशन के भाई की शादी में पहुंची थी। शादी में पहुंचकर सुजैन ने अर्सलान के साथ पैपराज़ी के कैमरों के सामने पोज भी दिए। एक्स-हसबैंड के भाई की शादी में शामिल होकर सुजैन बेहद खुश नज़र आ रही थीं।
#SussanneKhan #HrithikRoshan #ArslanGoni #celebrity

