कार्तिक आर्यन भूल भुलैया जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद बॉलीवुड के बड़े स्टार बन चुके हैं।
कुछ ही सालों में कार्तिक बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। लेकिन टॉप स्टार बनने के बावजूद वह धुरंधर से जीत नहीं पाए। धुरंधर से टकराना कार्तिक को महंगा पड़ गया है।
दरअसल, क्रिसमस के मौके पर कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। भूल भुलैया 3 के बाद यह कार्तिक की पहली फिल्म है। भूल भुलैया 3 ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।
हालांकि, पहले दिन इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। फिल्म पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह धुरंधर मानी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने पहले दिन सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर यह फिल्म धुरंधर से नहीं टकराती, तो माना जा रहा है कि यह आसानी से पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती थी। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का तूफान चल रहा है। इसी वजह से कई फिल्मों की रिलीज़ टाली जा रही है, लेकिन कार्तिक और मेकर्स ने धुरंधर से टकराने का फैसला लिया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ।
#kartikaaryan #ananyapanday #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri #dhurandhar #MovieNews

