कपिल शर्मा भारत के सबसे पॉपुलर कॉमेडियनों में से एक हैं। लंबे समय से कपिल अपने शो के ज़रिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
लोग उनके शो को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन उनकी फिल्मों को लंबे समय से दर्शकों का प्यार नहीं मिल रहा है। 2023 में कपिल ज्विगाटो में नज़र आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म की रिलीज़ के काफी समय बाद अब कपिल की किस किसको प्यार करूँ 2 रिलीज़ हुई है, लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई है।
किस किसको प्यार करूँ 2 सिक्वल है। पहले पार्ट से कपिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे अच्छा रिस्पांस मिला था और वह सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन सिक्वल को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रतिक्रिया मिली है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी किस किसको प्यार करूँ 2 20 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 12 दिन में वर्ल्डवाइड कुल 15.96 करोड़ की कमाई की है। वहीं, 12वें दिन फिल्म ने केवल 19 लाख रुपये का बिज़नेस किया। फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह गिर चुका है। अब इस फिल्म के लिए हिट होना संभव नहीं है।

