जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार – फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है।
यह अवतार फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है। फ्रेंचाइज़ी की पिछली दोनों फिल्मों को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। नई फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ही दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2–3 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।
हालांकि, इसके बावजूद लोग इस फिल्म को बहुत अधिक पसंद नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि अवतार फ्रेंचाइज़ी की पिछली दोनों फिल्में इससे बेहतर थीं। दर्शकों को अवतार – फायर एंड ऐश की कहानी भी खास पसंद नहीं आई है।
फिर भी, नेगेटिव रिव्यूज़ के बावजूद फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इंडिया में भी यह फिल्म रिलीज़ हुई है और यहां भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में यह फिल्म काफ़ी चर्चा में है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म में गोविंदा ने भी कैमियो किया है। लोगों का कहना है कि गोविंदा फिल्म में नज़र आए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो गए हैं, जिनमें अवतार के मुख्य कलाकारों के साथ गोविंदा भी दिखाई देते हैं। गोविंदा भी अवतार की तरह नीली बॉडी में नज़र आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग कहना शुरू कर देते हैं कि गोविंदा ने अवतार – फायर एंड ऐश में कैमियो किया है। कुछ साल पहले गोविंदा ने खुद कहा था कि अवतार उन्हें पहले ऑफर हुई थी, लेकिन शरीर पर नीला रंग लगाने की वजह से उन्होंने फिल्म ठुकरा दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि ‘अवतार’ नाम उन्होंने सुझाया था।
इन्हीं वजहों से लोगों को लग रहा है कि इस बार जेम्स कैमरून ने सच में गोविंदा को फिल्म में कास्ट किया है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। अवतार के जिन वायरल वीडियोज़ में गोविंदा दिखाई दे रहे हैं, वे सभी फेक हैं। फैन ने एआई की मदद से ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं।
#AvatarFireAndAsh #govinda #entertainment

