पिछले कुछ सालों से लगातार बायोपिक फिल्में बन रही हैं। इस साल की शुरुआत में छावा रिलीज़ हुई थी,
जो मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक थी। इससे पहले कपिल देव, धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की बायोपिक भी आ चुकी हैं। इन सभी बायोपिक फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
अब एक बार फिर एक नई बायोपिक आने वाली है। इस बायोपिक में 1800 करोड़ की कमाई करने वाली बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आ सकती हैं।
हाल ही में निर्देशक देव मनोरिया ने बताया कि वे मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर पर एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे और अहिल्याबाई होल्कर के पति का किरदार निभाएंगे। वहीं, अहिल्याबाई होल्कर के रोल के लिए वे अनुष्का शेट्टी से बातचीत कर चुके हैं। हालांकि, अनुष्का शेट्टी ने अभी तक इस फिल्म को साइन नहीं किया है और बातचीत जारी है। अगर सब कुछ सही रहा, तो अनुष्का शेट्टी मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर के किरदार में नजर आ सकती हैं।
#AnushkaShetty #films

